PRESS NOTE 06 18.06.2026
06. साइबर अपराध, सोशल मीडिया सुरक्षा एवं दहेज प्रथा के प्रति किया जागरूक
– महिला सुरक्षा टीम एवं साइबर थाना फतेहाबाद द्वारा एम.पी. रोही तथा एम.एम. कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
फतेहाबाद, 18 जून। महिला सुरक्षा टीम प्रभारी महिला निरीक्षक मंजु सिंह तथा साइबर थाना में तैनात महिला सहायक उपनिरीक्षक सुनीता के कुशल नेतृत्व में एम.पी. रोही एवं एम.एम. कॉलेज, फतेहाबाद में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं आमजन को साइबर अपराधों से बचाव, सोशल मीडिया के सुरक्षित एवं जिम्मेदार उपयोग, महिला सुरक्षा तथा विभिन्न सामाजिक कुरीतियों के प्रति जागरूक किया गया।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों को बताया गया कि वर्तमान समय में साइबर ठगी के मामलों में लगातार वृद्धि हो रही है। साइबर अपराधी विभिन्न माध्यमों से लोगों को झांसे में लेकर उनके बैंक खातों, ओटीपी, यूपीआई एवं अन्य व्यक्तिगत जानकारियां प्राप्त कर आर्थिक नुकसान पहुंचाते हैं। लोगों को किसी भी अनजान कॉल, लिंक, मैसेज अथवा सोशल मीडिया संदेश पर बिना सत्यापन विश्वास न करने तथा अपनी गोपनीय बैंकिंग जानकारी किसी के साथ साझा न करने की सलाह दी गई। साथ ही साइबर अपराध का शिकार होने पर तुरंत राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 अथवा साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराने के लिए प्रेरित किया गया।
महिला सुरक्षा टीम द्वारा विद्यार्थियों एवं आमजन को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का सुरक्षित उपयोग करने, ऑनलाइन उत्पीड़न एवं साइबर बुलिंग से बचाव करने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। इसके अतिरिक्त उपस्थित लोगों को दहेज जैसी सामाजिक कुरीति के दुष्परिणामों से अवगत कराते हुए दहेज न लेने और न देने का संकल्प लेने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान महिलाओं एवं युवतियों की सुरक्षा के लिए विकसित “अभेद्य” ऐप के बारे में भी जानकारी दी गई। उन्हें ऐप डाउनलोड करने, इसके विभिन्न फीचर्स तथा आपातकालीन परिस्थितियों में इसके प्रभावी उपयोग की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बताया गया।
पुलिस अधिकारियों ने कहा कि जागरूकता ही साइबर अपराधों एवं सामाजिक बुराइयों से बचाव का सबसे प्रभावी माध्यम है। इसी उद्देश्य से फतेहाबाद पुलिस द्वारा समय-समय पर ऐसे जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को सुरक्षा एवं कानून संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां उपलब्ध करवाई जाती हैं।
PN 06
--
[image: Picture]
*PRO,*
*Fatehabad Police,*
*9466628586*
*email- policeproftb@gmail.com <policeproftb@gmail.com>*
[image: Picture]
*PRO,*
*Fatehabad Police,*
*9466628586*
*email- policeproftb@gmail.com <policeproftb@gmail.com>*