Wednesday, July 1, 2026 Stories That Matter
Press Note

Fwd: Press note/photo file no-1 from DIPRO AMBALA dated 01.07.2026


हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने नारायणगढ़ में खोला विकास का पिटारा
337 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण एवं शुभारंभ,
7 स्वास्थ्य परियोजनाएं प्रदेश को की समर्पित
325 अमृत सरोवर के साथ—साथ 70 एडवांस लाइफ स्पोटर््स एंबुलेंस की दी सौगात
सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मंत्र को सरकार ने धरातल पर उतारा- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी
नारायणगढ़/अम्बाला, 1 जुलाई
 हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने 325 अमृत सरोवर के साथ—साथ 70 एडवांस लाइफ स्पोटर््स एंबुलेंस जनता को समर्पित की है। मुख्यमंत्री बुधवार को अंबाला के नारायणगढ़ में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत कर रहे थे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कुल 337 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शुभारंभ किया।   114 करोड़ रुपये की लागत से तैयार 7 महत्वपूर्ण स्वास्थ्य परियोजनाएं शामिल हैं। इसके साथ ही 223 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित 325 अमृत सरोवर भी प्रदेश की जनता को समर्पित किए गए।
कार्यक्रम के दौरान प्रदेश की स्वास्थ्य मंत्री कुमारी आरती सिंह राव, विधायक श्रीमती शैली चौधरी, स्वास्थ्य विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ सुमिता मिश्रा, एनएचएम के एमडी आरएस ढिल्लो तथा पंचायत विभाग के डॉयरेक्टर अनीश यादव, भाजपा जिला प्रधान मनदीप सिंह राणा, पूर्व विधायक डॉ पवन सैनी भी मौजूद थे। कार्यक्रम में वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए प्रदेश के विभिन्न जिलों में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत कर रहे मंत्रीगण और विधायक तथा अन्य गणमान्य भी जुड़े थे।
मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने अपने संबोधन में कहा कि आज का अवसर केवल नारायणगढ़ के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे हरियाणा के लिए एक ऐतिहासिक अवसर है, जब उन्होंने आज 337 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शुभारंभ किया है। यह केवल परियोजनाओं का उद्घाटन नहीं है, बल्कि स्वस्थ हरियाणा, समृद्ध हरियाणा और विकसित हरियाणा के संकल्प को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
इससे पहले उन्होंने डॉक्टर्स डे के अवसर पर देश एवं प्रदेश के सभी डॉक्टरों, नर्सों, पैरामेडिकल स्टाफ, आशा वर्करों तथा स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े सभी कर्मियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने भारत के महान चिकित्सक, प्रख्यात स्वतंत्रता सेनानी, उत्कृष्ट प्रशासक एवं दूरदर्शी राष्ट्र निर्माता डॉ. बिधान चंद्र राय को श्रद्धापूर्वक नमन किया। उन्होंने कहा कि डॉ. राय का यह विचार कि स्वस्थ नागरिक ही मजबूत राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति होते हैं आज भी अत्यंत प्रासंगिक है।
मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि पिछले साढ़े 11 वर्षों में नारायणगढ़ विधानसभा क्षेत्र में निरंतर विकास कार्य किए गए हैं। आज की परियोजनाओं सहित इस क्षेत्र में लगभग एक हजार करोड़ रुपये के विकास कार्य किए जा चुके हैं।
मुख्यमंत्री ने क्षेत्र में कराए गए प्रमुख विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि यमुनानगर-पंचकूला राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-73 का निर्माण 1,112 करोड़ रुपये की लागत से किया गया है। बड़ागढ़ में राजकीय महिला महाविद्यालय, फतेहगढ़-रायवाली सडक़ एवं पुल, नारायणगढ़ फोरलेन सडक़, रायवाली सडक़, आधुनिक खेल स्टेडियम सहित अनेक विकास कार्य पूर्ण किए गए हैं। शहजादपुर एवं अंबली में सीएचसी भवन तथा भूरेवाला, धनाना एवं चाणसौली में पीएचसी भवनों का निर्माण एवं विस्तार किया गया है।
मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि आज लगभग 32 करोड़ रुपये की लागत से बने 50-बेड के नए अस्पताल ब्लॉक का उद्घाटन किया गया है, जिससे नागरिक अस्पताल की क्षमता 100 बिस्तरों की हो गई है। साथ ही लगभग 50 लाख रुपये की लागत से ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट का शुभारंभ किया गया, जो स्थानीय स्तर पर स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करेगी।
उन्होंने कहा कि चाणसौली में 13 करोड़ रुपये की लागत से महाराणा प्रताप उद्यान विश्वविद्यालय, करनाल का क्षेत्रीय उद्यान अनुसंधान केंद्र स्थापित किया गया है। वर्तमान वित्त वर्ष के बजट में नारायणगढ़ के लिए नए राजकीय बहुतकनीकी संस्थान की घोषणा की गई है। इसके अलावा प्रदेश में 10 नए आईएमटी स्थापित किए जा रहे हैं, जिनमें आईएमटी अंबाला एवं नारायणगढ़ भी शामिल हैं।
मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मंत्र को सरकार ने धरातल पर उतारा है। प्रधानमंत्री के 4,400 से अधिक दिनों के नेतृत्व में भारत विश्व की अग्रणी शक्तियों में शामिल हो रहा है।
मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि सरकार अपने संकल्पों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है। विधानसभा चुनाव के संकल्प-पत्र के 217 वादों में से 66 पूरे किए जा चुके हैं, जबकि 151 वादों पर कार्य जारी है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए ‘दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना’ के तहत 2,100 रुपये प्रतिमाह सहायता दी जा रही है, जिसके अंतर्गत लगभग 10 लाख महिलाओं को 1,415 करोड़ रुपये दिए जा चुके हैं। इसके साथ ही गरीब परिवारों को राहत देने के लिए 500 रुपये में गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जा रहा है, जिसके तहत 14.42 लाख लाभार्थियों को 282 करोड़ रुपये की राशि दी गई है।
उन्होंने कहा कि किसानों के हित में प्रदेश की सभी 24 फसलों की खरीद एमएसपी पर की जा रही है। अब तक 12 लाख किसानों को 1.80 लाख करोड़ रुपये सीधे खातों में दिए जा चुके हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले साढ़े 11 वर्षों में किसानों को फसल खराबे एवं प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत 16,530 करोड़ रुपये दिए गए हैं, जबकि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में यह राशि 1,138 करोड़ रुपये थी। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस सरकार 269 करोड़ रुपये की मुआवजा राशि बकाया छोडक़र गई थी, जिसे सरकार ने 2014 के बाद जारी किया।
नकली खाद, बीज एवं कीटनाशक के खिलाफ सख्त कानून बनाकर 5 वर्ष तक की सजा का प्रावधान किया गया है। मुख्यमंत्री बागवानी बीमा योजना के तहत 46 फसलों को शामिल किया गया है तथा अब तक 157 किसानों को 1.40 करोड़ रुपये की सहायता दी गई है।
प्रदेश में भूमि एवं संपत्तियों का पंजीकरण पूरी तरह पेपरलेस और डिजिटल कर दिया गया है। साथ ही पिछड़ा वर्ग की क्रीमीलेयर आय सीमा 6 लाख रूपए से बढ़ाकर 8 लाख रुपये की गई है तथा पिछड़ा वर्ग-बी को आरक्षण दिया गया है।
प्रधानमंत्री आवास योजना का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि इसके तहत 1.56 लाख मकान दिए गए हैं। मुख्यमंत्री आवास योजना-शहरी के तहत 18,470 परिवारों को तथा ग्रामीण योजना के तहत 12,031 प्लॉट दिए गए हैं। किडनी रोगियों के लिए सभी सरकारी अस्पतालों में नि:शुल्क डायलिसिस सुविधा उपलब्ध कराई गई है।    17 जिलों में डे-केयर कैंसर सेंटर शुरू होने के बाद अब सभी 22 जिलों में कैंसर उपचार सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले साढ़े 11 वर्षों में 1.83 लाख युवाओं को बिना खर्ची और बिना पर्ची के सरकारी नौकरियां दी गई हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान में पुलिस की भर्ती की प्रक्रिया चल रही है, साथ ही 4 हजार का पहले भी परिणाम जारी किया गया है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में हरियाणाा में अलग—अलग विभागों में भी भर्ती की जाएगी।
उन्होंने कहा कि हरियाणा में पिछले दिनों केंद्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह ने 350 अटल लाइब्रेरियों का उद्घाटन भी किया था। आज अमृत सरोवरों का उद्घाटन किया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कई क्षेत्रों में भूजल का स्तर नीचे चला गया है, ऐसे में इन सरोवरों के बनाने का उद्देश्य यही है कि पानी को इक्_ा करके इस समस्या का हल हो सके। उन्होंने उपस्थित किसानों से आहवान किया कि प्राकृतिक खेती को अपनाएं। मुख्यमंत्री ने इस दौरान सरकार द्वारा प्राकृतिक खेती करने वाले किसानों को दी जाने वाली सब्सिडी और उनके लिए उठाए गए कदमों का जिक्र भी किया।

मंत्री कुमारी आरती सिंह राव ने मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री का जताया आभार
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए प्रदेश की स्वास्थ्य मंत्री कुमारी आरती सिंह राव ने कहा कि हरियाणा सरकार आमजन को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य न केवल बेहतर सुविधाओं में बढ़ोतरी करना है, बल्कि रोगों की समय पर पहचान करते हुए रोगों की रोकथाम करना भी है। आज से मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं को सदृढ़ करने के लिए ब्लॉक स्तर पर भी इस दिशा में कार्य शुरु हो गया है। साथ ही राज्य की आपातकालीन सेवाओं को भी सदृढ़ किया गया है। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी का आभार जताते हुए कहा कि उनके दूरदर्शी नेतृत्व में प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर और सशक्त किया जा रहा है।

प्रदेश में तैनात होगी तमाम एंबुलैंस, 112 से कनेक्ट भी होंगी
वहीं, कार्यक्रम को संबोधित करते हुए स्वास्थ्य विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ सुमिता मिश्रा ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक मजबूत करने के लिए प्रदेश सरकार लगातार कार्य कर रही है। इसी के तहत नारायणगढ़ के अस्पताल में मरीजों के लिए बैड की संख्या में इजाफा किया गया है। उन्होंने बताया कि आज 7 महत्वपूर्ण परियोजनाओं का मुख्यमंत्री ने शुभारंभ किया है। मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए कांउसलर की रोटेशन वाइज सुविधा अब शैक्षणिक संस्थाओं में मिला करेगी। इसके अलावा उन्होंने बताया कि सीएसआर फंड से करीबन 20 करोड़ रुपये की मशीनरी इत्यादि की सुविधा भी प्रदेश की जनता को समर्पित की गई है। उन्होंने बताया कि जो एंबुलैंस जनता को समर्पित की गई है, वो प्रदेश के अलग—अलग जिलों में तैनात होंगी, तथा डायल 112 से एमरजैंसी के लिए कनेक्ट होगी।  

आईएमटी सहित अन्य परियोजनाओं के लिए जताया आभार

नारायणगढ़ की विधायक श्रीमती शैली चौधरी ने अपने संबोधन में कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने नारायणगढ़ को जो स्वास्थ्य सेवाओं की सौगात दी है, इसके लिए वो उनका आभार प्रकट करती है। उन्होंने खासतौर पर नारायणगढ़ को मुख्यमंत्री के प्रयास से मिली आईएमटी परियोजना के लिए भी आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हरियाणा की जनता की सेवा के लिए दिन रात लगे रहते है, इससे प्रदेश की जनता को सभी सुविधाएं उनके घर द्वार पर मिल रही है।
कार्यक्रम के दौरान हरियाणा के मुख्यमंत्री ने धू्रमपान मुक्त हरियाणा संदेश पर आधारित एक पोस्टर भी लांच किया गया। जिसे स्पेशल पब्लिसिटी सैल हरियाणा द्वारा तैयार किया गया है व जिसके लेखक एवं गायक ओएसडी पब्लिसिटी सैल गजेन्द्र फौगाट है।
बॉक्स: कार्यक्रम के दौरान हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कॉर्पोरेट सोशल रिस्पान्सिबिलिटी (सीएसआर) के तहत पांच प्रमुख कॉर्पोरेट संस्थानों द्वारा सहयोग करने पर सम्मानित किया गया। जिनमें पॉवर ग्रिड से जीएम नरेन्द्र सिंह, भारत इलैक्ट्रानिक्स लिमिटेड से जीएम दीपा बजाज, एपीसीपीएल से चीफ फॉईनेसियल ऑफिसर अरूण कुमार, एडिशन जनरल मैनेजर अतुल कुमार अग्रवाल, डिप्टी जनरल मैनेजर राकेश बिष्ट, आईओसीएल रिफाईनरी से एक्सीक्यूटीव डॉयरेक्टर एमएल दहरिया, जनरल मैनेजर संजय कुमार तथा एनएचएआई से प्रौजेक्ट इंजीनियर प्रांजल मिश्रा, ऑपे्रशन सैल से स्वारबानी कुमार घोष शामिल हैं।
बॉक्स: राजकीय स्कूलों में मानसिक स्वास्थ्य परामर्श सेवाओं का शुभारम्भ करने पर मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी को स्कूली बच्चों ने फूल एवं पौधा देकर उनका आभार व्यक्त किया।
बॉक्स: मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने विभिन्न विकास परियोजनाओं का किया शुभारम्भ। मुख्यमंत्री ने 31.72 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से निर्मित अतिरिक्त 50 बिस्तरीय भवन एवं ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट (बीपीएचयू) का उद्घाटन किया। इसके साथ ही अस्पताल परिसर में पौधारोपण कर सरकारी अस्पतालों व कॉलेजों में वृक्षारोपण पखवाड़े का शुभारम्भ किया। मुख्यमंत्री ने नागरिक अस्पताल में स्वस्थ नारी-सशक्त परिवार (एसएनएसपी) महिला क्लीनिक का शुभारंभ तथा 33.78 करोड़ रुपये की लागत से उपलब्ध कराई गई 70 एडवांस्ड लाइफ सपोर्ट (एएलएस) एंबुलेंस को नारायणगढ़ से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जोकि प्रदेश के अलग-अलग जिलों में अपनी सेवाएं देंगी। राजकीय स्कूलों में मानसिक स्वास्थ्य परामर्श सेवाओं का शुभारम्भ किया। छ: जिला अस्पताल जो कि 28.09 करोड़ रूपए से नवीनीकरण किया गया है का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने 325 अमृत सरोवरों का 223 करोड़ रूपए की लागत से तैयार हुए अमृत सरोवरों का लोकार्पण भी रिमोट का बटन दबाकर ऑन लाईन माध्यम से किया।
इस मौके पर स्वास्थ्य एवं आयुष मंत्री आरती सिंह राव, अतिरिक्त मुख्य सचिव स्वास्थ्य डॉ सुमिता मिश्रा, एनएचएम के मिशन निदेशक डॉ आरएस ढिल्लो, पंचायत विभाग के निदेशक अनीष यादव, उपायुक्त अजय सिंह तोमर, पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत, एसडीएम शिवजीत भारती, शहीदी स्मारक अम्बाला छावनी के निदेशक डॉ कुलदीप सैनी, पूर्व मंत्री असीम गोयल, भाजपा जिला अध्यक्ष मनदीप सिंह, पूर्व मंत्री संतोष चौहान सारवान, विधायक शैली चौधरी, पूर्व विधायक डॉ पवन सैनी, महानिदेशक स्वास्थ्य सेवाएं डॉ मनीष बंसल, निदेशक डॉ ब्रहमदीप, निदेशक डॉ कुलदीप सिंह, सिविल सर्जन डॉ रेनू बेरी, एसएमओ डॉ परवीन कुमार, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष बंतो कटारिया, हरियाणा व्यापार कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष राकेश बिदंल, जिला उपाध्यक्ष संदीप सैनी अम्बली, जिला महामंत्री विवेक गुप्ता एवं कर्मचन्द गोल्डी, सीएम के स्पेशल पब्लिसिटी ओएसडी गजेन्द्र फोगाट, पूर्व जिला प्रधान राजेश बतौरा, पूर्व वाईस चेयरमेन पवन गुज्जर, नम्बरदार सुरेश पाल, हनीश सैनी, मार्किट कमेटी चेयरमेन नरेन्द्र राणा कुराली, वाईस चेयरमेन भुषण अग्रवाल, जिला परिषद् के चेयरमेन मक्खन सिंह लबाना, नगर पालिका उपाध्यक्ष आईना गुप्ता, मंडल प्रधान जगदीप कौर, प्रीतपाल कौर मक्कड़, जिला परिषद् पूर्व चेयरमेन सुरेन्द्र राणा, मार्किट कमेटी चेयरमेन जसमेर राणा, पूर्व चेयरमेन ओमप्रकाश देवीनगर, सीएम विंडो एमीनेट पर्सन जसविन्द्र सिंह बखतुआ, रणधीर सिंह भूरेवाला, पूर्व पार्षद मंजू कौशिक, पार्षद राजू मक्कड़, पार्षद संजीव कौशिक, पार्षद जश्र ढींगरा, मार्किट कमेटी चेयरमेन गोपाल मित्त के साथ-साथ अन्य अधिकारीगण, गणमान्य लोग व भाजपा के पदाधिकारीगण व कार्यकर्ता भारी संख्या में मौजूद रहें।
बॉक्स:  मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने नारायणगढ़ में स्वतंत्रता सैनानी शहीद मदन लाल ढींगरा की प्रतिमा का अनावनण व चौंक का उद्घाटन भी किया।

फोटो नम्बर- 1 से  21
---------------------------------------
नारायणगढ़ के विकास के लिए मुख्यमंत्री ने की अनेक घोषणाएं
विकास कार्यों के लिए 5 करोड़ रुपये की राशि देने की घोषणा की
नारायणगढ़/अम्बाला, 1 जुलाई-

 हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को जिला अंबाला के नारायणगढ़ की अनाजमंडी  में आयोजित जनसभा को सम्बोधित करते हुए अनेक घोषणाएं की तथा विकास कार्यो एवं सामुदायिक भवन के निर्माण के लिए 5 करोड़ रूपए की राशि देने की घोषणा की।
नारायणगढ़ में पहुंचने पर मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए विधायक शैली चौधरी और पूर्व विधायक डॉ पवन सैनी द्वारा नारायणगढ़ विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यो के लिए अलग-अलग मांग पत्र रखा। इस पर मुख्यमंत्री ने राजकीय महाविद्यालय नारायणगढ़ में बच्चों के लिए स्केटिंग ट्रैक बनवाने की घोषणा की। गांव लखनौरा से गांव खानपुर लुबाना तक सडक़ बनवाने, गांव पजंलासा से अहमदपुर तक सडक़ बनवाने तथा नारायणगढ़ अनाजमंडी के सामने सनातन मैदान बनवाने, शहजादपुर में सीवरेज ट्रीटमेंन्ट प्लांट स्थापित करने, लौटो से डुमावाला तक सडक़ व मारकंडा नदी पर पुल  की फिजिबलिटी चैक करवाकर बनवाने, गांव कड़ासन में फ्लाईओवर के लिए एनएचएआई से फिजिबलिटी चैक करवाकर बनवाने, राजकीय महिला आईटीआई हुसैनी मार्ग के लिए भूमि उपलब्ध होने पर भवन बनवाने, नारायणगढ़ व शहजादपुर में डिजीटल लाइब्रेरी खोले जाने बारे घोषणाएं की।
  इस मौके पर स्वास्थ्य एवं आयुष मंत्री आरती सिंह राव, विधायक शैली चौधरी,  स्वास्थ्य विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ सुमिता मिश्रा, एनएचएम के मिशन निदेशक डॉ आरएस ढिल्लो, पूर्व मंत्री असीम गोयल, पूर्व विधायक डॉ पवन सैनी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारीगण व गणमान्य मौजूद रहे।
------------------------------------------------
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने नारायणगढ़ में भरा एसआईआर गणना प्रपत्र, मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान में निभाई सहभागिता
नारायणगढ़/अम्बाला, 1 जुलाई-

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को अपने नारायणगढ़ दौरे के दौरान मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाते हुए रेस्ट हाउस नारायणगढ़ में अपना गणना प्रपत्र स्वयं भरकर बीएलओ को सौंपा।
मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने बूथ नंबर 129 से संबंधित अपना गणना प्रपत्र सावधानीपूर्वक भरने के उपरांत बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) राकेश कुमार को सौंपा। इस दौरान उन्होंने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को लोकतंत्र को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि मतदाता सूची का शुद्ध एवं अद्यतन होना निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव प्रक्रिया की आधारशिला है। प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में शामिल होना तथा अपात्र नामों को हटाना लोकतांत्रिक व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाता है। उन्होंने सभी पात्र मतदाताओं से अपील की कि वे समय पर अपना गणना प्रपत्र भरकर बीएलओ के पास जमा करवाएं तथा विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान में अपना सहयोग दें।
उन्होंने कहा कि नागरिकों की सक्रिय भागीदारी से मतदाता सूची अधिक सटीक और त्रुटि रहित बनेगी, जिससे लोकतांत्रिक प्रक्रिया और अधिक सुदृढ़ होगी।
मुख्यमंत्री ने अभियान में जुटे बीएलओ एवं निर्वाचन कर्मियों के कार्यों की सराहना करते हुए निर्देश दिए कि प्रत्येक पात्र मतदाता तक पहुंच सुनिश्चित की जाए, ताकि कोई भी योग्य मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित न रहे। इस मौके पर उपायुक्त अजय सिंह तोमर, पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत, एसडीएम शिवजीत भारती के साथ-साथ अन्य सम्बधिंत मौजूद रहें।
फोटो नम्बर- 22 व 23
------------------------------------------


मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने नारायणगढ़ में विभिन्न परिवारों के बीच पहुंचकर व्यक्त की शोक संवेदनाएं
दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित कर परिजनों को बंधाया ढांढस, ईश्वर से दिवंगतों की आत्मा की शांति के लिए की प्रार्थना
नारायणगढ़/अम्बाला, 1 जुलाई।

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को अपने नारायणगढ़ दौरे के दौरान विभिन्न परिवारों के बीच पहुंचकर दिवंगत परिजनों के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया तथा शोक संतप्त परिवारों को सांत्वना देते हुए अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं।
मुख्यमंत्री दैनिक ट्रिब्यून की पत्रकार सरिता धीमान के निवास पर पहुंचे, जहां उन्होंने उनकी सास एवं मुख्य अध्यापक सुरेंद्र धीमान की माता स्वर्गीय शकुंतला रानी के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाया और ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा परिजनों को इस अपार दु:ख को सहन करने की शक्ति दें।
 मुख्यमंत्री स्वर्गीय शिविश वशिष्ठ के निवास पर पहुंचे और उनके निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने परिवारजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी तथा दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
मुख्यमंत्री ने समाजसेवी कृष्ण लाल धारी के निवास पर पहुंचकर भी शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने कृष्ण लाल धारी के भतीजे स्वर्गीय अनिल धारी व स्वर्गीय श्याम सुंदर धारी के विगत मास में हुए निधन पर दुख प्रकट करते हुए परिजनों को सांत्वना दी और ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा परिवार को इस कठिन समय में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।
मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि किसी प्रियजन का निधन परिवार के लिए अपूर्णीय क्षति होती है। उन्होंने दिवंगत आत्माओं को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोकाकुल परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं।
फोटो- 24 से 27
-----------------------------------------------------
पूर्व विधायक डॉ. पवन सैनी ने मुख्यमंत्री के समक्ष नारायणगढ़ विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों को लेकर सौंपा मांग पत्र
स्वास्थ्य, शिक्षा, सडक़, सिंचाई एवं आधारभूत सुविधाओं से जुड़ी विभिन्न मांगों को प्राथमिकता से पूरा करने का किया आग्रह
नारायणगढ़/अम्बाला, 1 जुलाई।

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नारायणगढ़ दौरे के दौरान पूर्व विधायक डॉ. पवन सैनी ने अनाज मंडी में आयोजित जनसभा में उन्हें नारायणगढ़ विधानसभा क्षेत्र के समग्र विकास से संबंधित विभिन्न मांगों का एक विस्तृत मांग पत्र सौंपा।
पूर्व विधायक डॉ. पवन सैनी ने मुख्यमंत्री का नारायणगढ़ में नव-निर्मित 100 बिस्तरीय नागरिक अस्पताल भवन के उद्घाटन पर स्वागत करते हुए क्षेत्रवासियों की ओर से उनका आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश में विकास कार्यों को नई गति मिली है तथा नारायणगढ़ विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए भी अनेक महत्वपूर्ण योजनाओं की आवश्यकता है। उन्होंने मुख्यमंत्री के समक्ष क्षेत्र के विकास से जुड़े विभिन्न प्रस्ताव रखे। इनमें नारायणगढ़ विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों के लिए 10 करोड़ रुपए अनुदान राशि देने का अनुरोध किया।
कड़ासन में बीडीपीओ खंड बनाने, शहजादपुर माजरा में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट स्थापित करने, शहजादपुर में फसल कटाई के समय फायर बिग्रेड की एक गाड़ी अस्थायी तौर पर खड़ी जाए। पंजलासा चौक से फ्लाई ओवर मुख्य मार्ग तक फोरलेन सडक़ निर्माण, नारायणगढ़ में अनाज मंडी के सामने मैदान की राशि विभागों में आपसी स्थानांतरित कर सनातन मैदान बनाया जाए। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नारायणगढ़ में बी.एड. कोर्स शुरू किया जाए। नारायणगढ़ में एएनएम व जीएनएम कोर्स शुरू करने, नारायणगढ़ कॉलेज परिसर में स्विमिंग पूल व स्केटिंग  मैदान विकसित करने, नारायणगढ़ एवं शाहजादपुर में डिजिटल लाइब्रेरी बनाने, नारायणगढ़ में राजकीय पशु चिकित्सालय व पोली क्लिनिक खोला जाए। गांव बधौली में राजकीय आयुर्वेदिक औषधालय बनाया जाए। गांव बड़ागढ़  में राजकीय पशु अस्पताल जीवीएच बनाया जाए। गांव धनाना में राजकीय पशु औषधालय जीवीडी से राजकीय पशु अस्पताल जीवीएच अपग्रेड किया जाए।
हरियाणा राज्य परिवहन नारायणगढ़ का डिपो बनाने तथा गांव लोटो से गाँव डुमा वाला तक नई सडक़ व मार्कण्डा नदी पर पुल बनाया जाए। शहजादपुर में टी प्वाइंट आई टी आई भारापुर से फ्लाई ओवर हाई वे पंचकूला तक चार मार्गी सडक़ लाइटों सहित बनाई जाए। गांव कुराली व भरेड़ी कला में सडक़ को चार मार्गी बनाया जाए। राजकीय महिला आई टी आई हुसैनी मार्ग के लिए अन्य स्थान लेकर सरकारी भवन बनाया जाए, जिससे अधिक कोर्स शुरू किए जा सके। नारायणगढ़ एवं शहजादपुर अनाज मंडी में किसान विश्राम गृह की नई इमारत बनाई जाए। अनाज मंडी नारायणगढ़ के सामने बने हुए हैफेड गोदाम को स्थानांतरित किया जाए। गांव कड़ासन पंचकुला हाईवे पर ऊपर पुल फ्लाई ओवर बनाया जाए।
भूतपूर्व सैनिकों के लिए नारायणगढ़ में कैंटीन खोली जाए। कच्चे रास्ते जहां से सडक़ बनाई जाए सात कर्म गांव डेहर से गांव लाहड़पुर तक, 6 कर्म गांव शाहपुर से गांव नंदूवाली तक, गांव फिरोजपुर काठ से गांव नेक नावा तक, गांव भरेड़ी खुर्द से गांव तान्का माजरा तक, गांव लखनोरा से गांव खानपुर लबाना , 5 कर्म  गांव पंजलासा से बरसुमाजरा तक, पंजालसा से अहमदपुर तक, गांव बड़ी उज्जल से छोटी उज्जल तक, गांव लखनोरा से बाकरपुर तक, लालपुर से हसनपुर तक सडक़ बनाई जाए। क्षेत्र की विभिन्न संपर्क सडक़ों के निर्माण सहित अनेक विकास कार्यों को प्राथमिकता से पूरा करने का आग्रह किया।
इसके अलावा उन्होंने किसानों, विद्यार्थियों, युवाओं एवं आम नागरिकों की सुविधाओं से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों को भी मुख्यमंत्री के समक्ष रखा और क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक वित्तीय स्वीकृति प्रदान करने का अनुरोध किया।
मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने मांग पत्र प्राप्त कर संबंधित मांगों पर सकारात्मक एवं नियमानुसार विचार करने का आश्वासन दिया। डॉ. पवन सैनी ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए विश्वास जताया कि इन मांगों के पूरा होने से नारायणगढ़ विधानसभा क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी।
-------------------------------------------------
मुख्यमंत्री के समक्ष विधायक शैली चौधरी ने रखा नारायणगढ़ के समग्र विकास का मांग पत्र
नारायणगढ़/अम्बाला, 1 जुलाई।
हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नारायणगढ़ आगमन पर विधायक शैली चौधरी ने अनाज मंडी में उनका गर्मजोशी से स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आज का दिन नारायणगढ़ विधानसभा क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक है। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने क्षेत्र को अनेक महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं की सौगात देकर जनता की लंबे समय से चली आ रही अपेक्षाओं को पूरा करने का कार्य किया है।
विधायक शैली चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी जनसेवा के प्रति पूरी तरह समर्पित हैं और दिन-रात प्रदेशवासियों की समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करने में जुटे रहते हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में हरियाणा विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। उन्होंने विशेष रूप से नारायणगढ़ क्षेत्र के लिए आईएमटी की सौगात देने पर मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया और इसे क्षेत्र के औद्योगिक विकास, रोजगार सृजन तथा आर्थिक प्रगति की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।
इस अवसर पर विधायक शैली चौधरी ने नारायणगढ़ विधानसभा क्षेत्र के समग्र विकास से संबंधित विभिन्न मांगों का एक विस्तृत मांग पत्र भी मुख्यमंत्री को सौंपा। उन्होंने मांग की कि नारायणगढ़ को जिला बनाया जाए तथा यहां मेडिकल कॉलेज की स्थापना की जाए। उन्होंने नारायणगढ़ को रेलवे लाईन जोडऩे, परिवहन विभाग के नारायणगढ़ सब डिपो को पूर्ण डिपो का दर्जा देने तथा हथनीकुंड से नारायणगढ़ तक नहर के निर्माण की मांग भी रखी। इसके अलावा उन्होंने नारायणगढ़ शहर के नबीपुर रोड स्थित राजावाला तालाब के सौंदर्यीकरण, पक्के नालों के निर्माण, इंडोर स्टेडियम की स्थापना, पेयजल व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए बूस्टर लगाने तथा शहर की पुरानी सीवरेज लाइन बदलने का अनुरोध किया।
विधायक ने मांग पत्र में यह भी आग्रह किया कि जिन गांवों में अभी तक सामुदायिक भवन नहीं हैं, वहां नए सामुदायिक भवनों का निर्माण कराया जाए। साथ ही उन्होंने नव-निर्मित 100 बिस्तरीय नागरिक अस्पताल में सीटी स्कैन, एमआरआई जैसी आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने तथा विशेषज्ञ चिकित्सकों सहित पर्याप्त चिकित्सकीय स्टॉफ की नियुक्ति सुनिश्चित करने की भी मांग रखी।
विधायक शैली चौधरी ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में नारायणगढ़ विधानसभा क्षेत्र विकास के नए आयाम स्थापित करेगा और जनता को बेहतर आधारभूत सुविधाओं का लाभ मिलेगा।
---------------------------------

Attachments